//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1,98,000 रुपये की साइबर ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी मनीष सिंह व विक्की वासी कमल विहार, बुराडी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़खल निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके फोन से अचानक तीन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1,98,000 रुपये कट गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों दोस्त है तथा बुराडी दिल्ली के रहने वाले है। दोनों ने खाताधारक मनीष का खाता लेकर ठगों को दिया था, जिस खाता में ठगी के 99,000/-रू प्राप्त हुए थे। आरोपीत मनीष सिंह को आगामी पूछताछ के लिए माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है, वहीं विक्की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :