//# Adsense Code Here #//
बल्लभगढ़ मेन बाजार में दुकानों में लगी आग के बाद DCP बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर नुकसान और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
व्यापारियों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था
मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग रखी। DCP ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आग के कारणों की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और पुलिस-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
व्यापारियों ने बल्लभगढ़ में लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर भी डीसीपी बल्लबगढ़ के सामने अपनी गुहार लगाई जिस पर डीसीपी बल्लबगढ़ में बताया कि भविष्य में जाम की समस्याओं से निपटने के लिए मजबूत कदम उठाए जाएंगे ।

No comments :