HEADLINES


More

स्कूल बस कंडक्टर से मोबाइल, नकदी, पर्स व मोटरसाइकिल लूट मामले में दो गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 13 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: थाना खेडीपुल क्षेत्र में स्कूल बस कंडक्टर पर चाकू से हमला कर मोबाइल फोन, नकदी, पर्स, बैग व मोटरसाइकिल लूटने के मामले में थाना खेड़ीपुल की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बॉबी उर्फ बुच्चा निवासी गांव सोभा, मथुरा, हाल वजीरपुर रोड, फरीदाबाद तथा विष्णु निवासी गांव धरिपुरा, जिला फिरोजाबाद, हाल भारत कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गौरव आर्य निवासी सूर्या विहार पार्ट-2, सेक्टर-91, फरीदाबाद, DPS स्कूल सेक्टर-81 में बस कंडक्टर के पद पर कार्यरत है। 12 सितम्बर को सुबह करीब 5 बजे वह मोटरसाइकिल से स्कूल ड्यूटी के लिए जा रहा था। करीब 5:30 बजे आगरा नहर के साथ वाली सड़क पर अडोर चौक से पहले वह बाथरूम के लिए रुका। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसका मोबाइल फोन, पर्स में रखे करीब 4 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज तथा बैग, जिसमें चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया। इसके बाद आरोपित शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित नशा करने के आदी हैं और 12 सितम्बर की सुबह अपने दो अन्य साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े थे। जब शिकायतकर्ता बाथरूम के लिए रुका तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया तथा उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपितों से लूटी गई मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। मामले में शामिल दो और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल  भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply