फरीदाबाद: टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर प्रीपेड टास्क के नाम पर 17 लाख 99 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार
आरोपितों की पहचान ओमप्रकाश उर्फ मुरली और जगमीत सिंह, निवासी गांव धारंगवाला, जिला फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को 15 अक्टूबर को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया था।
फरीदाबाद। श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर, फरीदाबाद में सातवें नवरात्रि के अवसर पर माँ कालरात्रि की पूजा-अर्चना श्रद्धा और धूमधाम के साथ की गई। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
ति डालकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला तथा श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते नजर आए। नगर निगम के भाजपा पार्षद मनोज नसावा, उद्योगपति एच के बत्रा, फरीदाबाद के एसडीएम रहे मुरारी लाल गोयल ने भी माता रानी के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने शहर फरीदाबाद, हरियाणा प्रदेश और पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी अतिथियों को माता रानी की चुनरी और प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जगदीश भाटिया ने माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति, श्रद्धा, संयम और सकारात्मकता का संदेश देता है। मां दुर्गा की आराधना से भक्तों को जीवन में कठिनाइयों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करें।
*फरीदाबाद:* फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी में पति की चाकू से वार कर हत्या करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा DLF ने आरोपी पत्नी व षड्यंत्र में शामिल प्रेमी योगेंद्र वासी कूमरपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति योगेंद्र से उसकी जान-पहचान को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले में आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार मृतक की पहचान गोपाल निवासी गांव कूमरपुर, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी श्याम कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। मृतक के भाई भूरा की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता भूरा ने बताया
कि उसका बड़ा भाई गोपाल पिछले करीब 15 वर्षों से फरीदाबाद में नौकरी कर रहा था। उसने फरीदाबाद में ही शादी की थी। उसकी पत्नी काजल बच्चों के साथ उनके गांव कूमरपुर में रहती थी, जबकि गोपाल नौकरी के सिलसिले में फरीदाबाद में रहता था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि काजल की गांव के ही योगेंद्र से जान-पहचान और कथित संबंधों को लेकर परिवार में विवाद रहता था।
शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर की सुबह भूरा को फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई गोपाल की तबीयत खराब है। सूचना मिलने पर वह फरीदाबाद पहुंचा। यहां श्याम कॉलोनी की गली नंबर-5 स्थित एक कमरे में गोपाल मृत अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी का गांव के ही योगेंद्र से जान-पहचान के चलते गोपाल के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों ने मिलकर गोपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। 13 अक्टूबर को मृतक की पत्नी गांव से फरीदाबाद आई थी और श्याम कॉलोनी में अपनी रिश्तेदार के घर ठहरी हुई थी। गोपाल भी रिश्तेदारी के चलते वहां आता-जाता था।
पुलिस के मुताबिक, 14/15 अक्टूबर की रात गोपाल शराब के नशे में वहां पहुंचा था। गोपाल के नींद में सो जाने के बाद उसकी पत्नी ने कथित तौर पर गोपाल की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा DLF की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी व प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
फरीदाबाद, 16 अक्टूबर। श्री महाबीर दल दशहरा कमेटी व लैय्या
बिरादरी व पंजाबी समाज द्वारा ओल्ड फरीदाबाद शहर का सबसे प्राचीन 77 वें दशहरा उत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। इस बार भी सैक्टर-16 ए के दशहरा मैदान में 65 फुट के रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले बनाए जा रहे है। जिनका दहन दशहरा पर्व 20 अक्टूबर को केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पूर्व मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव रहे वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल करेगें। तैयारियों की जानकारी देते हुए लैय्या बिरादरी एवं दशहरा कमेटी के प्रधान धर्म बरेजा, महासचिव राज मिगलानी व पंजाबी सभा के प्रधान संजीव सलूजा, पंजाबी सभा के उपप्रधान यश बब्बर व महेन्द्र वर्मा पप्पू, पार्षद पति करण सिंगला व सरपरस्त ओमप्रकाश नारंग, लोकनाथ मिगलानी ने बताया कि 77वां शानदार दशहरा उत्सव हर वर्ष की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। श्री बरेजा व संजीव सलूजा ने बताया कि सबसेे पहले दण्डौत परिक्रमा का आयोजन होगा 18 अक्टूबर को रात्रि दस बजे श्रीराम हनुमान मंदिर लैय्या बिरादरी में इसका आयोजन किया जाएगा।
श्री बरेजा ने बताया कि 20 अक्टूबर को सायं चार बजे से भव्य दशहरा शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर राम, लक्ष्मण, सीता की भव्य झांकियां भी निकाली जाएगी।
रावण दहन कार्यक्रम के बाद 21 अक्टूबर को श्रीराम हनुमान मंदिर लैय्या बिरादरी के प्रांगण में भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
दशहरा मेेले कमेटी के सभी आयोजकों ने एक स्वर में बताया कि युवाओं को अपनी पुरानी परम्पराओं से रूबरू करवाने के लिए प्रत्येक वर्ष शानदार दशहरा पर्व पिछले 77 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवा अपने परम्पराओं को जान सकें।
फरीदाबाद, 16 अक्टूबर। एपीएल की विजेता टीम गर्ग ग्लेडियर्स के खिलाडिय़ों ने आज पुलिस उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद में पुलिस उपायुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री गुप्ता जी ने टीम के सभी खिलाडिय़ों को शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में भी खेलों के प्रति समर्पित एवं जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर गर्ग ग्लेडियर्स के प्रबंधक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति अनुराग गर्ग, कवि दिनेश रघुवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने समाज में सकारात्मक सोच, अनुशासन, आपसी भाईचारे और युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष बल दिया। उन्होंने खिलाडिय़ों के उत्साह, मेहनत और उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर गर्ग ग्लेडियर्स के प्रबंधक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति अनुराग गर्ग ने टीम के सभी खिलाडिय़ों का पुलिस आयुक्त सतेन्द्र गुप्ता से परिचय कराया। उन्होंने एपीएल के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोडऩे, उनमें टीम भावना विकसित करने तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में टीम के प्रमुख सदस्य एवं कप्तान दिनेश, लवेश, विकास, सुनील, अरुण, देवेंद्र और जितेंद्र सहित अजय उपस्थित रहे। सभी खिलाडिय़ों ने ट्रॉफी के साथ पुलिस आयुक्त के साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं।
यह पूरा कार्यक्रम बेहद आत्मीय, उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस आयुक्त से मिले प्रोत्साहन और शुभकामनाओं ने गर्ग ग्लेडियर्स की टीम का उत्साह और बढ़ाया।
गर्ग ग्लेडियर्स का संदेश खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को जोडऩे, अनुशासन सिखाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति है।
फरीदाबाद, 16 अक्टूबर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक आज निगम आयुक्त यशेंद्र के साथ हुई। बैठक में कर्मचारियों के वेतन, बीमा, चिकित्सा सुविधा तथा कार्यस्थलों पर मूलभूत सुविधाओं सहित दर्जनों मांगों पर सहमति बनी।
फरीदाबाद। छठे नवरात्र के पावन अवसर पर फरीदाबाद स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता कात्यायनी की भव्य पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
लखानी अरमान ग्रुप के अध्यक्ष केसी लखानी ने भी मंदिर पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
फरीदाबाद में एक पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों ने युवक की गर्दन पर चाकू से वार किए। वारदात के बाद महिला का प्रेमी फरार हो गया। मृतक की बेटी ने अपने चाचा को फोन कर पिता की तबीयत खराब होने की बात कही। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। दोनों तीन साल से रिलेशन में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
फरीदाबाद: साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर लोगों के बैंक खातों से रकम निकालने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना NIT टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान आदित्य त्रिवेदी निवासी देवरिया हाल शिवाय कॉलोनी, फरीदाबाद, साजन कुमार निवासी भागलपुर, बिहार हाल गंगानगर, लुधियाना, पंजाब, प्रवेश कुमार और पियुष निवासी मदनपुर खादर, दिल्ली हाल हरिनगर, जैतपुर, दिल्ली के रूप में हुई है।








