HEADLINES


More

लिंक भेजकर मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से निकाले 56,000 रुपये, चार आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 16 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर लोगों के बैंक खातों से रकम निकालने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना NIT टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान आदित्य त्रिवेदी निवासी देवरिया हाल शिवाय कॉलोनी, फरीदाबाद, साजन कुमार निवासी भागलपुर, बिहार हाल गंगानगर, लुधियाना, पंजाब, प्रवेश कुमार और पियुष निवासी मदनपुर खादर, दिल्ली हाल हरिनगर, जैतपुर, दिल्ली के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लक्ष्मीडेरा, ग्रीन वैली, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 28 सितंबर 2026 को उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक लिंक भेजा था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। उसी दिन शाम को जब उसने अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो खाते से 56,000 रुपये निकाले जाने का पता चला। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित आदित्य त्रिवेदी बैंक खाते का खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता टेलीग्राम के माध्यम से साजन कुमार को उपलब्ध कराया था। इसके बाद साजन ने उक्त खाता प्रवेश कुमार और पियुष को दे दिया। आदित्य के बैंक खाते में साइबर ठगी के 24,000 रुपये प्राप्त हुए थे। खाते में आने वाली ठगी की रकम को पियुष निकलवाकर आगे ठगों तक पहुंचा देता था। पुलिस द्वारा मामले में चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply