HEADLINES


More

साइबर ठगी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ टीम ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 16 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है


मामला 1- टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6,54,800/- लाख रुपये की ठगी, 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भीकम कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी ने थाना साइबर क्राइम बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर 2026 को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक संदेश के माध्यम से संपर्क किया गया। संपर्क करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को Myntra की ओर से बताया और कुछ उत्पादों को लाइक करके उनके स्क्रीनशॉट भेजने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम आईडी @MeenakshiAgarwal1321 पर संपर्क करने के लिए कहा गया, जहां ऑनलाइन टास्क के माध्यम से अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया और विभिन्न ऑनलाइन टास्क दिए जाने लगे जिसके लिए उसने ठगों के बताये गये खाता में 6,54,800 रुपये ट्रांसफर कर दिये। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने एक आरोपित खुशाल वासी गाँव कानवन जिला धार, मध्यप्रदेश हाल इंदौर, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने खाताधारक उपमेव का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, उपमेव के खाता में ठगी के 19,800/-रूपये आये थे। माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

मामला 2- कंपनी की ई-मेल आईडी हैक कर 92.89 लाख रुपये की साइबर ठगी

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-7E, बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति की सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में गाड़ियों के प्लास्टिक पार्ट्स बनाने की कंपनी है। कंपनी की ई-मेल आईडी हैक कर अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक खाता बदलने के संबंध में फर्जी ई-मेल भेज दी, जिसके बाद सामान खरीदने वाली कंपनी ने 3 से 21 सितंबर 2026 के बीच भुगतान दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। बाद में जांच करने पर करीब 92.89 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने एक आऱोपित आसिफ हुसैन वासी ग्राम पाडली माटू जिला बिजनौर उ.प्र. को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में बताया कि आरोपित आसिफ हुसैन का खाता ठगी के पैसे प्राप्त करने में हुआ था और इसके खाता में ठगी की 92.89 लाख रूपये थे। आरोपित नोएडा की एक कम्पनी में सिलाई का काम करता है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply