फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आज आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा पर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने और समाज में सद्भाव, नैतिकता तथा धर्म की स्थापना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं तथा क्षेत्रवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
।
डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से जल्द ही शहर की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ आर.डब्ल्यू.ए. के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में दशहरा उत्सव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सभी संस्थाओं एवं आर.डब्ल्यू.ए. का सहयोग लिया जाएगा, ताकि यह आयोजन पूरे शहर के लिए एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन सके।
इस अवसर पर पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने कहा कि दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने वाला महापर्व है। ऐसे आयोजन समाज को एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से दशहरा उत्सव में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में दशहरा पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी गईं।
इस बैठक में अमर बजाज, सोमनाथ ग्रोवर, बंसी लाल कुकरेजा, विपिन भाटिया, रिंकल भाटिया, रविंदर गुलाटी, तिलक भाटिया, प्रेम बब्बर, सरदार मनीष जीत सिंह भाटिया, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, कमल कपूर, गगन अरोड़ा, मुकुल कपूर, आशु-आशीष अरोड़ा , सन्नी, अजय शर्मा, जतिन मलिक, सोनू, अमित नरूला, जितिन गाँधी, कल्लू मामा, अनिल अरोड़ा, भरत कपूर, जनक भाटिया, मनीषा कपूर, शैला कपूर, जानवी भाटिया, सोनिया अरोड़ा, नेहा चौहान, मोनिका भाटिया, प्रदीप भाटिया, चिमन भाटिया, वरुण ग्रोवर, शिवम् तनेजा, पंकज अरोड़ा, अनुज नागपाल प्रदीप लखानी, जितिन भाटिया, प्रीतम भाटिया, अरविन्द शर्मा, कपिल कुमार,व् अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं. गोविंद पाठक बृजवासी और पार्टी ने मां भगवती चौकी का आयोजन कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन पं. गोविंद पाठक ने किया, जबकि भजन गायिका मीनू मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज़ से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीत सेवा में अजीत भारद्वाज एवं प्रेम माहौर ने सहयोग दिया। इस अवसर पर श्री राम मंदिर वशिष्ठ हाइट्स के मुख्य पुजारी पं. कुंजबिहारी शास्त्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गणेश वंदना “आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी” से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात क्रमशः “मैं तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई”, “करके इशारों बुलाई गई रे”, “तेरा बालाजी महाराज डंका बाजे मेहंदीपुर में”, “तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है” तथा “चलो बुलावा आया है” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई।
पूरे पंडाल में “जय श्री राम” और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन हो गए।
कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।
यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का अनुपम उदाहरण बना, जिसने समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया।
फरीदाबाद के 80 वर्षीय सुरजन सिंह करीब तीन महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। वजह ऐसी है, जिसे जानकर वह खुद भी हैरान हैं। सरकारी पेंशन रिकॉर्ड में उनकी मौत मार्च 2025 में हो चुकी है। जबकि सुरजन सिंह अपने घर में पत्नी के साथ रह रहे हैं। उन्हें यह भी जानकारी नहीं है कि आखिर किस आधार पर उन्हें मृत बता दिया गया।
दरअसल, सुरजन सिंह के बैंक अकाउंट में पहले से करीब 50 हजार रुपए जमा थे और उसी खाते में वृद्धावस्था पेंशन आती थी। करीब तीन महीने पहले बैंक खाते में जमा रकम खत्म हुई तो वो बैंक (SBI) पहुंचे जहां उन्हें पता चला कि डेढ़ साल से पेंशन नहीं आई है।
इसके बाद जब वो सेक्टर-15 स्थित पेंशन कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारी ने रिकॉर्ड देखकर बताया कि पेंशन कार्ड के रिकॉर्ड में उनकी मौत 26 मार्च 2025 में दर्ज है। इसी आधार पर पेंशन रोक दी गई है। सुरजन सिंह के मुताबिक उन्हें यह नहीं बताया गया कि रिकॉर्ड में उन्हें मृत किस दस्तावेज के आधार पर दर्ज किया गया।
अब वो तीन महीने से खुद को जिंदा दिखाने के लिए पेंशन ऑफिस और कई अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ। सुरजन सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने कहा-मैं चक्कर काट-काटकर थक गया हूं, 'साहब... अब तो जिंदा मान लो'।
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में शुक्रवार, 19 सितम्बर को महिलाओं की विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पहले खेल में महिलाओं को एक ही माचिस की तिली से अधिकतम मोमबत्तियाँ जलानी थीं। इस रोचक प्रतियोगिता में हेमा पाल विजेता रहीं। दूसरे खेल में महिलाओं को धागे की रील को सबसे पहले खाली करना था और इस प्रतियोगिता में किरण पांचाल विजेता घोषित हुईं। इसी प्रकार मंडल द्वारा अन्य मनोरंजक एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में मुंबई से आईं श्वेता मेस्त्री, शीतल मेस्त्री, भावना पांचाल, निशा पांचाल, पौर्णिमा पांचाल एवं मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पारंपरिक लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया और उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना था। महाराष्ट्र मित्र मंडल ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार, 07 सितम्बर को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर MMM ग्रुप की कलाकार टीम ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत “हे भोला शंकरा” भजन से हुई, जिसके बाद क्रमशः “यमुना चा तीरी”, “शिर्डी वाले साईं बाबा”, “माझे माहेर पंढरी” तथा “तूच सुख करता तूच दुख करता” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई।
कलाकारों में लक्ष्मी पांचाल, सुरेखा भारद्वाज, श्वेता मेस्त्री, भावना पांचाल, शीतल सुतार, पूर्णिमा पांचाल, किरण पांचाल, अक्षय पांचाल एवं लक्ष्य भारद्वाज शामिल रहे। प्रत्येक प्रस्तुति ने उपस्थित भक्तजनों को भावविभोर कर दिया और पूरे पंडाल में “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंज उठे।
कार्यक्रम के अंत में मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल एवं यशवंत पांचाल द्वारा सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करने का माध्यम सिद्ध हुआ।
गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत दिनांक 14 सितम्बर को भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक प्रीतम पोदार ने अपनी मधुर आवाज में गणेश भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत “जय गणेश जय गणेश देवा” से हुई, जिसके बाद क्रमशः सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में”, “देवा श्री गणेशा”, “मणिहार के भेष बनाया” तथा मराठी भजन “आमच्या पप्पांनी गणपती आणला” की प्रस्तुति दी गई। प्रत्येक भजन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरे पंडाल में “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष गूंज उठे।
करताल और ढोलक की ताल पर गूंजते भजनों ने पूरे भवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हो गए।
कार्यक्रम के समापन पर मंडल के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पांचाल, विलास पांचाल, रविन्द्र पांचाल, रमाकांत गुप्ता, अक्षय द्वारा कलाकारों को पारंपरिक फेंटा एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रीतम पोदार की प्रस्तुति ने संपूर्ण शाम को भक्ति रस में डुबो दिया। मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करने का माध्यम सिद्ध हुआ।
फरीदाबाद, 14 सितम्बर 2026 — महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना आज प्रातः 11 बजे पूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई। यह शुभ कार्य मंडल के संरक्षक यशवंत पांचाल एवं यशोदा पांचाल द्वारा संपन्न किया गया, जिन्होंने शास्त्रोक्त विधियों से पूजा संपन्न कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पूजा के उपरांत भक्तों ने मिलकर गणेश जी की आरती की और प्रसाद वितरण भी किया गया.
गणेश उत्सव की महाराष्ट्र से फरीदाबाद तक यात्रा सुरेश मेस्त्री ने उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश उत्सव पहले केवल महाराष्ट्र में ही बड़े उत्साह से मनाया जाता था, परंतु अब फरीदाबाद में भी यह पर्व उसी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा हर वर्ष इस पर्व को और अधिक भव्यता से मनाने का प्रयास किया जाता है, जिससे स्थानीय समुदाय को एकजुटता और सांस्कृतिक समरसता का अनुभव हो सके। इस वर्ष भी मंडल ने कई सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।
गणेश चतुर्थी: श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समर्पण का पर्व जितेन्द्र बडोले ने उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और भक्तों में उल्लास की लहर दौड़ जाती है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माने जाते हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर मंडल द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए भजन संध्या का आयोजन भी प्रस्तावित है।
सामाजिक सेवा के साथ आध्यात्मिक आयोजन मंडल के वरिष्ठ सदस्य विलास पांचाल ने जानकारी दी कि आज रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया
है। इसके अतिरिक्त, 20 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से मंडल द्वारा एक नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर 8 के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भाग लेगी। यह शिविर सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा और इसमें रक्तचाप, शुगर, ईसीजी आदि की जांच की जाएगी।
स्थापना पूजा में मंडल के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित गणेश स्थापना पूजा के अवसर पर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पंचाल, यशवंत पांचाल, विलास पांचाल, सुरेश मेस्त्री, जितेंद्र बडोले, रविकांत गोसावी, संतराम, कर्ण शर्मा, सचिन, श्रेयस पांचाल सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।







