HEADLINES


More

by : pramod goyal

 फरीदाबाद त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में छापेमारी की। इस दौरान जेके पनीर से करीब 250 किलो नकली पनीर जब्त किया गया। विभाग की ओर से जब्त पनीर को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फूड सेफ्टी विभाग के डॉक्टर पुनीत ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाई, दूध, पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ अनाज मंडी स्थित दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान जेके पनीर से करीब 250 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया गया।


by : pramod goyal

 हरियाणा में डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बावजूद आमजन द्वारा जरूरी गाइडलाइंस का पालन न करने से हालात बिगड़ रहे हैं। प्रदेश में पिछले एक महीने के भीतर डेंगू के मामले दोगुने से भी ज्यादा हो चुके हैं और अब तक कुल 774 से अधिक कन्फर्म मामले दर्ज कि


ए जा चुके हैं।

राज्य में 'नगरपालिका उप-नियम (VBD पर नियंत्रण)-2010' के तहत प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए लापरवाही बरतने वाले 53,051 लोगों को कानूनी नोटिस जारी किए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 51,729 और शहरी स्थानीय निकाय (ULB) ने 1,322 नोटिस जारी किए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रदेशभर में चलाई गई चेकिंग ड्राइव के दौरान 1 लाख 12 हजार घरों में मच्छर का लारवा पाया गया है, जो स्पष्ट रूप से लोगों की लापरवाही को उजागर करता है।

इस साल अब तक हरियाणा में डेंगू के 774 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अतिरिक्त सावधानी और ऐहतियात बरतने की सलाह दी है। पिछले करीब एक महीने में डेंगू के मामले दोगुने से भी ज्यादा चुके हैं।

अगर सबसे ज्यादा डेंगू के मामलों की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस साल सबसे ज्यादा 96 मामले पंचकूला जिले में सामने आए हैं। इसके बाद गुरुग्राम में 75, सोनीपत में 68, फरीदाबाद में 65 और झज्जर में 62 मामले रिपोर्ट हुए हैं। गनीमत रहा है कि इस साल इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।

by : pramod goyal

  हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से राहत दिलाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के 610 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यू. पी. आई. आधारित डिजीटल भुगतान सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले घर बैठे ऑनलाइन ओ.पी.डी. पंजीकरण करवाने की सुविधा का भी विस्तार किया गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में पंजीकरण और भुगतान कीप्रक्रिया को सरल बनाना, मरीजों का प्रतीक्षा समय कम करना तथा उन्हें सुविधाजनक और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

प्रदेश के सभी 23 जिला नागरिक अस्पतालों, 52 नागरिक एवं उप-नागरिक अस्पतालों, 121 सामुदायिक स्वा


स्थ्य केंद्रों तथा 414 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 610 स्वास्थ्य संस्थानों में यू.पी. आई. आधारित डिजीटल भुगतान प्रणाली लागू कर दी गई है। इस सुविधा के माध्यम से मरीज अब ओ.पी. डी. पंजीकरण, आई.पी.डी. पंजीकरण, मैडिको लीगल मामलों तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान यू.पी.आई. के माध्यम से कर सकेंगे। प्रदेश के सभी 23 जिलों के सिविल सर्जन कार्यालयों में भी यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

इसके तहत मरीज अस्पताल जाने से पहले ही ऑनलाइन ओ.पी.डी. पंजीकरण करवा सकेंगे। इससे उन्हें अस्पताल पहुंचने के बाद पारंपरिक पंजीकरण काऊंटरों पर लंबी कतारों में लगने से राहत मिलेगी। अस्पतालों में पूर्व-पंजीकरण के लिए अलग से काऊंटर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही शुल्क भुगतान की प्रक्रिया को तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए 'स्कैन एंड पे' सुविधा भी शुरू की गई है। ये सुविधाएं शुरू होने के बावजूद अस्पतालों में नकद भुगतान तथा सीधे पहुंच कर पंजीकरण करवाने की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।

by : pramod goyal

 दीपावली और छठ पूजा पर मिठाई, दूध, पनीर और खोया की बढ़ती खपत के बीच हरियाणा सरकार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के


लिए निगरानी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। 

प्रत्येक जिले में 100 से 150 अतिरिक्त खाद्य नमूने लिए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की निगरानी में विशेष खाद्य निगरानी दल गठित किए जाएंगे। लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर घटिया और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन को अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर विशेष निगरानी दल बनाने को कहा गया है। ये दल प्रमुख बाजारों, मिठाई की दुकानों, डेयरियों, दूध विक्रेताओं और अन्य खाद्य कारोबार परिसरों का निरीक्षण करेंगे। अभियान के दौरान मिठाई, दूध, पनीर, खोया, घी सहित रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विशेष निगरानी दल नियमित रूप से लिए जाने वाले नमूनों के अतिरिक्त प्रति जिले 100 से 150 सर्विलांस नमूने लेंगे। सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा। उनकी रिपोर्ट और कार्रवाई की नियमित समीक्षा होगी। खाद्य सुरक्षा मुख्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घटिया गुणवत्ता वाले और असुरक्षित पाए गए खाद्य नमूनों का ब्योरा हर सप्ताह विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इससे जिलेवार प्रगति और कार्रवाई की निगरानी की जा सकेगी।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद: पुलिस कर्मचारियों की सख्त और व्यस्त ड्यूटी के मद्देनजर विभाग अपने कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति सदैव सजग रहता है। इसी दिशा में आज 29 सितंबर को पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21C फरीदाबाद में एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया गया। इस दौरान 150 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र द्वारा भारत विकास परिषद के सहयोग से कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21C फरीदाबाद में यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों व विशेषज्ञों की टीम ने पुलिसकर्मियों के ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड शुगर, जनरल फिजिशियन परामर्श तथा नेत्र (ऑप्टोमेट्रिस्ट) जांच की। जांच के दौरान कई कर्मचारियों को आंखों में आंशिक कमी के बारे में पता चला, जिन्हें डॉक्टरों द्वारा उचित सलाह दी गई।

इस अवसर पर फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती हिमाद्री कौशिक तथा वेलफेयर इंचार्ज इंस्पेक्टर माया विशेष रूप से मौजूद रहे। श्रीमती हिमाद्री कौशिक, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने खुद भी शिविर का लाभ उठाया और अपनी स्वास्थ्य व नेत्र जांच कराई।

पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय हिमाद्रि कौशिक ने कहा कि पुलिस कर्मचारी लगातार चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हैं, जिस कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है। ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को सेहत के प्रति जागरूक करना और शरीर में पनप रही किसी भी बीमारी का शुरुआती स्तर पर ही पता लगाकर उचित समय पर इलाज सुनिश्चित कराना है। विभाग द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहते हैं।


by : pramod goyal

 हरियाणा में हृदय रोग से होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है। पिछले सात साल में प्रदेश में 85,539 लोगों की हृदय संबंधी बीमारियों से मौत हुई। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2025-26 में औसतन हर दिन 33


लोगों की जान गई यानी करीब हर 43 मिनट में एक मौत दर्ज हुई। हालांकि, इन आंकड़ों को सीधे हार्ट अटैक से हुई मौतों का आंकड़ा नहीं माना जा सकता।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में इन्हें हृदय संबंधी बीमारियों से हुई मौत के तौर पर दर्ज किया गया है। यानी इसमें हृदय से जुड़ी अलग-अलग बीमारियों से हुई मौतें शामिल हैं। इसके बावजूद सात साल में 85 हजार से ज्यादा मौतों का यह आंकड़ा प्रदेश में हृदय रोगों के बढ़ते बोझ की गंभीर तस्वीर जरूर सामने रखता है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते सात साल में 2021-22 सबसे ज्यादा मौत हुई। इस साल 14,072 लोगों ने हृदय संबंधी बीमारियों के कारण जान गंवाई।
by : pramod goyal

 मानव सेवा समिति ने यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से


रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर  आयोजित किया। जिसमें महिला,बाल,हड्डी व पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिखा, अंशुल,अमित,करन ने 95 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करके उचित परामर्श दिया और रोगों से बचाव,उचित खान-पान,परहेज आदि की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सभी मरीजों के ब्लड शुगर, बीपी,BMD,हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। वरिष्ठ मैनेजर गोपाल शर्मा,सहायक विशाल ने कैम्प के सफल आयोजन में सहयोग दिया। । समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,महासचिव सुरेंद्र जग्गा, चेयरमैन प्रोजेक्ट आरके सिंगला,संयोजक महिला मंडल राजराठी ने सभी डॉक्टर का स्वागत अभिनंदन किया। कैंप में प्रमुख समाजसेवी प्रो.एमपी सिंह, मार्केट प्रधान हरीश गोरा, पदाधिकारी राजेश गुप्ता, ओपी परमार,गोविंद वर्मा, जेएस ढाका,सरिता गुप्ता, सुष्मिता भौमिक,मधु गुप्ता मौजूद रहे।