//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में छापेमारी की। इस दौरान जेके पनीर से करीब 250 किलो नकली पनीर जब्त किया गया। विभाग की ओर से जब्त पनीर को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फूड सेफ्टी विभाग के डॉक्टर पुनीत ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाई, दूध, पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ अनाज मंडी स्थित दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान जेके पनीर से करीब 250 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया गया।

No comments :