HEADLINES


More

नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 14 November 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में एनएसएस के स्वयं सेवकों ने नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत नवें सप्ताह पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान में सराय ख्वाजा के एन एस एस के स्वयं सेवकों ने जागरूकता रैली निकाली और नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।

स्वयं सेवकों द्वारा रंगोली भी बनाई गई। नशा मुक्ति पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। खेलकूद सम्मेलन में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद , खो-खो इत्यादि

खेल करवाए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी यूनिट 1 श्रीमती सीमा पीजीटी हिंदी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम करवाया गया। डॉक्टर निखिल, रविंदर, दीपक इस अवसर पर उपस्थित रहे।स्वयं सेवकों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर नीरज मैडम को आमंत्रित किया गया। नीरज मैडम ने स्वयं सेवकों को जागरुक करते हुए बताया कि आज के समय में नशा हमारी युवा पीढ़ी के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। नशे की लत युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को खोखला करती है। इससे उनकी याददाश्त कमजोर हो जाती है और निर्णय लेने की क्षमता भी कमजोर हो जाती है। युवाओं की कार्य करने की क्षमता नष्ट हो जाती है। युवाओं का देश के विकास में योगदान होता है, इसलिए युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए ताकि देश का विकास नीरज मैडम ने स्वयं सेवकों को जागरुक करते हुए बताया कि आज के समय में नशा हमारी युवा पीढ़ी के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। नशे की लत युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को खोखला करती है। इससे उनकी याददाश्त कमजोर हो जाती है और निर्णय लेने की क्षमता भी कमजोर हो जाती है। युवाओं की कार्य करने की क्षमता नष्ट हो जाती है। युवाओं का देश के विकास में योगदान होता है, इसलिए युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए, ताकि देश का विकास तीव्र गति से हो सके। कार्यक्रम के समापन पर स्वयं सेवकों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई।

No comments :

Leave a Reply