HEADLINES


More

आशा वर्कर यूनियन ने ‌‌ 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक हड़ताल का नोटिस दिया

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 14 November 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ‌‌ 14 नवंबर - आशा वर्कर यूनियन ने ‌‌ 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक हड़ताल करने का नोटिस सिविल सर्जन फरीदाबाद को दिया। ‌ यूनियन की जिला प्रधान हेमलता और जिला सेक्रेटरी सुधा ने बताया कि फरीदाबाद से सैकड़ो आशा वर्कर 1 दिसंबर से ‌ लगातार 3 दिसंबर तक चलने वाले  संसद कूच में ‌ भाग लेंगे।‌ इसका आवाहन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ‌ ने किया है। ‌‌  ‌ जिसमें पूरे देश से लाखों मजदूर भाग लेंगे।‌ ‌ यह संसद मार्च ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि आशा वर्करो पर काम


का बोझ बढ़ रहा है। लेकिन उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। कोरोना काल में सरकार ने ‌ आशा वर्करों को ‌ योद्धा की संज्ञा दी थी। ‌ आशा वर्करों ‌ने कोरोना जैसी घातक बीमारी की परवाह किए बिना सरकारी आदेशो की पालना  करते हुए बीमार लोगों का पता लगाने का काम और उनका उचित इलाज  करने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।‌ लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार ने आशा वर्करों की ‌ उपेक्षा की। इनके साथ अन्याय और भेदभाव आज भी हो रहा है। ‌‌ केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली आशा वर्करों की अनदेखी कर रही है उन्हें सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलती है । किसी प्रकार का लाभ नहीं दिया जाता है।‌ रिटायरमेंट बेनिफिट भी नहीं मिलते हैं। ‌‌ यूनियन लगातार संघर्ष कर रही है। कि ‌ आशा वर्करों का ‌ कार्य नियमित है। इसलिए इस काम पर लगी हुई सभी आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए। ‌ लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। ‌ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इनके साथ ‌ न्याय नहीं करते ‌हैं।‌ सीटू मांग कर रही है। कि सभी प्रकार के स्कीम वर्करों को पक्का किया जाए।उन्हें न्यूनतम वेतन दिया जाए। चारों ‌ श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए।‌ ‌ ‌ ठेका- संविदा प्रथा को  बंद किया जाए।‌ उन्होंने कहा कि आशा वर्कर यूनियन इस संसद मार्च को सफल बनाने के लिए लगातार ‌ मीटिंग कर रही है। ‌ सभी आशा वर्करों को ‌ इस मार्च में शामिल करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। 

No comments :

Leave a Reply