//# Adsense Code Here #//
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 कट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
मृतकों की पहचान
अर्चना और उनकी बेटी अंजली के रूप में हुई है। दोनों राजकुमार के परिवार से थीं। राजकुमार पत्नी और बेटी के साथ नवादा के नजदीक जोगी बस्ती में रहते हैं। शनिवार को तीनों बाइक से अलीगढ़ जिले के टप्पल गए थे और वहां से वापस फरीदाबाद लौट रहे थे।
सेक्टर-2 कट के पास उनकी बाइक कार की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राजकुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाए गए।

No comments :