//# Adsense Code Here #//
कांग्रेस के 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान को पूरे हरियाणा में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। क्योंकि जिस तरह बीजेपी की वोट चोरी पकड़ी गई है, उसके
चलते जनता बहुत जागरूक हो चुकी है। 2029 के चुनाव में जनता भाजपा व चुनाव आयोग को वोट चोरी नहीं करने देगी। रोहतक में विभिन्न सामाजिक प्रोग्रामो में शामिल होने के बाद यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। रोहतक में हुड्डा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा गन्ने के रेट में मात्र 15 रुपये की बढ़ोत्तरी करना, किसानों के साथ भद्दा मजाक है। गन्ने की कीमत में सरकार ने मात्र 3 प्रतिशत वृद्धि की है। जबकि महंगाई आसमान छू रही है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस सरकार के साढ़े 9 साल (2005 से 2014) में गन्ने के रेट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई। उस समय गन्ने का रेट 117 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 310 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया गया था। यानी कुल रुपये 193 की बढ़ोतरी हुई यानी 165 प्रतिशत। इस दौरान औसतन हर साल करीब 18.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
No comments :