//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 13 नवंबर को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान करन वासी सूरजकुण्ड फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांचसेक्टर-48 की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सूरजकुण्ड फरीदाबाद के रहने वाले करन के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने करन को गुरुग्राम फरीदाबाद के पास से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना सूरजकुण्ड में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
जांच में सामने आया कि वह अपने दोस्त से देसी कट्टा को जैतपुर दिल्ली से 5000 रुपये में लेकर आया था। आरोपित एक प्राईवेट कंपनी में लेबर का काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :