HEADLINES


More

फोन चोरी करने वाला गिरफ्तार, फोन बरामद, क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 31 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर दुकान से फोन चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने लवीश कुमार वासी भारत कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार इरशाद वासी संतनगर फरीदाबाद ने थाना NIT  में दी अपनी शिकायत में बताया कि 25 अक्टूबर की रात को एक लडका उसकी दुकान में आई-फोन लेने आया था जो भीड का फायदा उठाकर फोन चोरी कर वहा से भाग गया। जिस संबंध में थाना NIT में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को आई-फोन ऱखने का शौक था। जिसके लिए 25 अक्टूबर को वह शिकायतकर्ता की फोन की दुकान में गया और भीड का फायदा उठाकर आई फोन चोरी कर वहा से भाग गया। आरोपित से आई- फोन बरामद कर लिया गया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

No comments :

Leave a Reply