HEADLINES


More

कंपनी से स्टील की कोईल चोरी करने के मामले में कंपनी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 31 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिस पर सेक्टर-10 वासी एक व्यक्ति की कंपनी से स्टील की कोईल चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने कंपनी के 2 कर्मचारियो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान दीपक वासी अलीगढ उत्तर प्रदेश व प्रदीप वासी इश्माइलपुर फरीदाबाद के रुप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-10 वासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी संजय कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी एक कंपनी है जो सरफेस फिनिशिंग का काम करती है जिसमें 25 अक्टूबर को उसके कंपनी में ही काम करने वाले 2 कर्मचारियो ने एक स्टील की कोईल चोरी कर ली, जिस संबंध में थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दीपक कंपनी में स्टोर इंचार्ज है वहीं प्रदीप उसी कंपनी के दुसरे प्लांट में अकाउंटेंट के पद पर कार्य करता है, जो दोनों ने मिलीभगत कर कंपनी ने की एक स्टील की कोईल चुरा ली। दोनों आरोपित बी.कॉम पास है। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply