HEADLINES


More

फरीदाबाद में CM नायब सिंह सैनी को काले झंडे दिखाने जा रहे किसानों को रोका

Posted by : pramod goyal on : Friday, 23 October 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में बड़ौली-प्रहलादपुर गांव के लोग कई महीने से जमीन अधिग्रहण से मुक्त कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के सीएम सूरजकुंड में दीवाली मेले के शुभारंभ अवसर पर आए हुए थे। धरने के संयोजक वीरपाल गुर्जर अन्य किसानों के साथ सीएम को काला झंडा दिखाने के लिए चल दिए, लेकिन पुलिसबल ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान खूब धक्का-मुक्की हुई लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष धनसिंह कोतवाल, धरना अध्यक्ष वीरपाल गुर्जर ने बताया कि सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।


उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा और किसान पीछे नहीं हटेंगे।

वीरपाल गुर्जर ने बताया कि बड़ौली और प्रह्लादपुर गांव के किसानों का धरना कई महीने से जारी है। करीब 16 वर्ष पहले किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था और इसके लिए 645 रुपये प्रति गज की दर से मुआवजा तय किया गया।

No comments :

Leave a Reply