HEADLINES


More

अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को आगे आए प्रधान बॉबी रावत और महासचिव संजीव अत्री

Posted by : pramod goyal on : Friday, 23 October 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद ने अधिवक्ताओं के व्यक्तिगत ट्रैफिक चालानों के निस्तारण की दिशा में पहल की है। इस संबंध में बार एसोसिएशन के प्रधान विवेक कुमार रावत उर्फ बॉबी रावत और महासचिव संजीव अत्री ने नोटिस जारी कर बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद के साथ अधिवक्ताओं के व्यक्तिगत ट्रैफिक चालानों को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुझाव दिया कि अधिवक्ताओं के व्यक्तिगत चालानों के निस्तारण


के लिए विशेष अदालतें स्थापित की जाएंगी। नोटिस के अनुसार, इन विशेष अदालतों के जल्द शुरू होने का आश्वासन भी दिया गया है।


जिला बार एसोसिएशन की इस पहल का अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए बार एसोसिएशन का आगे आना सकारात्मक संदेश देता है। विशेष अदालतों के गठन से अधिवक्ताओं को अपने व्यक्तिगत ट्रैफिक चालानों के निस्तारण में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

मोहन तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें भी दैनिक जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चालानों के निस्तारण के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने का प्रस्ताव उपयोगी साबित हो सकता है। इससे संबंधित मामलों को व्यवस्थित तरीके से निपटाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बार एसोसिएशन के प्रधान बॉबी रावत और महासचिव संजीव अत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर उठाया गया यह कदम स्वागत योग्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विशेष अदालतें जल्द स्थापित होंगी, जिससे अधिवक्ताओं को राहत मिलेगी और समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा। 

No comments :

Leave a Reply