//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 23 अक्टूबर।
गुरुग्राम एव नूंह की बिजली वितरण व्यवस्था में समानांतर निजी कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का आज दूसरे दिन भी फरीदाबाद सर्कल में व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल में बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों की भारी भागीदारी के कारण बिजली शिकायत केंद्रों, सब-डिवीजनों, डिवीजनों और सर्कल कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। करीब 11 केवी के 120 से ज्यादा और तीन 33 केवी के फीडर ब्रेक डाउन होने के काम फरीदाबाद शहर और गांवों का अधिकांश हिस्से में ब्लैक आउट हो गया है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते करीब दो हजार बिजली शिकायतों का निपटारा नहीं हो सका। फरीदाबाद जिले में रोज़ लगभग 1100 मेगावाट बिजली की खपत होती है। लेकिन आज दोपहर 2 बजे तक लगभग 545 मेगावाट की खपत हुई है। इससे स्पष्ट है कि बहुत बड़े इलाके में बिजली बंद है। जिसके कारण आम नागरिकों को बिजली संबंधी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं संदीप प्रताप भाटी, अध्यानंद तिवारी, शब्बीर अहमद गनी, सुनील चौहान, करतार सिंह, लेखराज चौधरी, कृष्ण कुमार कालीरमन,मनोज जाखड़, सुभाष पंघाल,रामचरण पुस्कर,प्रतिम सिंह व रविन्द्र डागर ने जनता हो रही परेशानियों के लिए माफी मांगी और कहा कि इन परेशानियों के लिए राज्य सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी जानबूझकर बिजली बंद नहीं कर रहे हैं। फीडर ब्रेकडाउन होने पर कर्मचारी सामान्य दिनों में तुरंत मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बहाल करते हैं। लेकिन अब सभी कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण बिजली चालू नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि कल देर शाम इलेक्ट्रि
सिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा के पास सूचना आई की वाटर सप्लाई के दो फीडर बंद है। उन्होने तूरंत मोर्चा के नेताओं को चालू करने का आग्रह किया और जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल पर रहते हुए कल रात को एमसीएफ रैनीवेल फ़ीडर छायंसा और एमसीएफ रैनीवेल फीडर ददसिया खेड़ी कलां वाटर सप्लाई के फीडर को भी चालू किया गया। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यक सेवाओं के फीडर ब्रेक डाउन हुए तो हड़ताली कर्मचारी उनको चालू करने का प्रयास करेंगे और कुछ को चालू भी किया है। हड़ताली कर्मियों ने सर्कल आफिस पर एकत्रित होकर पैरलल लाइसेंस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने संबोधित किया और सरकार को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र पैरलल लाइसेंस रद्द कर हड़ताल समाप्त नही करवाया तो अन्य विभागों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होने पर मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा,जाट संस्था फरीदाबाद, एमपीएचई एसोसिएशन, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन, हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ, किसान संगठन सहित अन्य जनसंगठनों ने भारी संख्या में शामिल होकर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को अपना भरपूर समर्थन दिया और पैरलल लाइसेंस को रद्द करने की मांग की। उक्त संगठनों के नेता सुभाष देशवाल, नवल सिंह नरवत, यू एम ख़ान, लज्जा राम, सतपाल नरवत,जयपाल राठी, सुरेश देवी, बिरेंदर सिंह, श्यामवीर, जितेन्द्र मोर आदि ने संबोधित किया। आज के विरोध प्रदर्शन में रामकेश सारण, भूप सिंह कौशिक, दिनेश शर्मा, दिगम्बर सिंह, वेद प्रकाश कर्दम, मदन गोपाल, सोनू गोला, सुरेंद्र कौशिक, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र पंघाल, मामचंद, नीरज त्यागी, मनोज कुमार, जवाहर सिंह, सुनील चावला आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :