HEADLINES


More

हरियाणा के दो जिलों में बारिश, फरीदाबाद, गुरुग्राम में बारिश की संभावना

Posted by : pramod goyal on : Friday, 23 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में शुक्रवार दोपहर को मौसम बदल गया। चरखी दादरी और रेवाड़ी में बारिश के साथ ओले गिरे। नूंह में अंधेरा छा गया। हिसार में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने शाम साढ़े 7 बजे तक के लिए नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी और झज्जर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।


IMD के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी हो जाएगा। इसके चलते 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम बदल सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। 26 अक्टूबर के बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।

इस बदलाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इससे सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं, बादल छाए रहने के कारण रात के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

No comments :

Leave a Reply