HEADLINES


More

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए नई योजना शुरू की

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 21 October 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले डिपो होल्डरों (राशन दुकानदार) पर नकेल कसने का नया तरीका निकाला है।

योजना के तहत प्रत्येक डिपो होल्डर के एरिया में रह


ने वाले 150 उपभोक्ताओं से खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक अब महीने के आखिरी में सत्यापन फार्म भरवाएंगे।

कालाबाजारी पर नकले कसने की पूरी तैयारी

फार्म के प्रारूप में चार कॉलम होंगे। पहले कॉलम में लिखा होगा, ''कितनी तारीख को राशन मिला, दूसरे में लिखा होगा कम या पूरा मिला, तीसरे कॉलम में कार्ड पर कितने मेंबर हैं, चौथा कॉलम उपभोक्ता के हस्ताक्षर या अंगूठे का रहेगा''।

विभाग की यह कवायद डिपो होल्डरों द्वारा अन्य तरीकों से की जा रही कालाबाजारी पर नकेल कसने का हिस्सा है। हर माह में राशन वितरित होने के बाद आखिरी सप्ताह में सत्यापन फॉर्म भरवाया जाएगा।

इसकी निगरानी खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार करेंगी। फरीदाबाद के बाद यह सिस्टम पलवल, नूंह, गुरुग्राम में भी शुरू किया जाएगा।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जिले में कई जगहों से आ रही कालाबाजारी की शिकायत और अधिकारियों की कार्यशैली से खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर खासे नाराज हैं।

राज्यमंत्री ने पिछले सप्ताह जिले के सब अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में निर्देश दिए थे कि मैं किसी डिपो होल्डर की कालाबाजारी, किसी अधिकारी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं करूंगा। पूरे प्रदेश में कालाबाजारी व भ्रष्टाचार तो तब रुकेगा, जब मेरे गृह क्षेत्र में सबकुछ ठीक हो। राज्यमंत्री ने संकेत दिए कि सुधार हुआ तो ठीक, नहीं तो दिवाली के बाद सख्त कार्रवाई झेलने को तैयार रहे।

No comments :

Leave a Reply