//# Adsense Code Here #//
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ को प्रदेशभर में गति देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन पर्यवेक्षकों को 26 नवंबर, 2026 तक विभिन्न संगठनात्मक जिलों में अभियान के प्रभावी संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस ने जि
ला इकाइयों को अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी संबंधित पर्यवेक्षकों को समय पर उपलब्ध करवाने और उनके साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
हरियाणा के लिए AICC प्रभारी संजय दत्त की ओर से जारी पत्र के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 12 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र की रक्षा के उद्देश्य से ‘लोकतंत्र के लिए मार्च’ आयोजित किया था। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया।

No comments :