HEADLINES


More

नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों की आम सभा कॉलोनी में हुई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 18 October 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 18 अक्टूबर ‌- ‌ नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों की आम सभा कॉलोनी में हुई। ‌इसकी ‌ अध्यक्षता चैयरमेन बिजेंद्र ने की। बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया।‌ मीटिंग में अपने विचार रखते हुए ‌‌ कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने ‌ बताया कि यह रैली एस आई आर को रद्द करने , ‌ पहले की तरह मतदाता सूचीयों   में बद


लाव करने,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का कानून रद्द करने, चुनाव आयोग को स्वायत्त और निष्पक्ष बनाने तथा चुनाव में व्यापक सुधार लागू करने की मांग को लेकर की जा रही है। रैली  इंडिया ब्लॉक के  आवाहन पर हो रही हैं l ‌ इस रैली में सिविल सोसाइटी के लोगों  के ‌ अलावा बड़ी  संख्या में किसानो, मजदूरों, कर्मचारियों, नौजवानों, विद्यार्थियों और महिलाओं के संगठन भाग लेंगे। ‌‌ क्यों कि  केंद्र सरकार ने जंतर मंतर ‌पर ‌ धरना प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। यदि कोई भी संगठन  वहां पर धरना प्रदर्शन करने के लिए जाता है। तो

भाजपा ‌ सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के  लिए आंदोलनकारीयों का दमन और उत्पीड़न करने  लगती है।‌ प्रदर्शनकारियों को नाजायज तौर पर हिरासत में रखा जाता है। और उन पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। ‌ मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता पर खुद ही अपनी पात्रता साबित करने का बोझ डाल दिया है। ‌ उनकी नजर में हर मतदाता शक् के घेरे में है। अगर मतदाता मुस्लिम, दलित ,आदिवासी, प्रवासी, या बिना घर के  ‌किराये पर रहता है। तो अपने आप में शक् के नजर में है। इस तरह से इस देश में करोड़ों लोगों के बोट काट दिए गए हैं। ‌ एस आई आर का मकसद घुसपैठियों का पता लगाना नहीं है। यह चुनावों में हेर फेर करने के अलावा और कुछ नहीं है। इसका मतलब ‌ स्पष्ट है। कि ‌ जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं होगा। उन्हें सभी प्रकार की कल्याणकारी और सामाजिक ‌ सुरक्षा की स्कीमें से वंचित कर दिया जाएगा। ‌ आज की बैठक में ‌‌ राजेंद्र देशवाल, राम सिंह,देवकी देवी, लक्ष्मी, ‌ मास्टर शिवराज सिंह, ‌ हरवीर सिंह, उमेश, निहाल सिंह,राधे सिंह, ‌शीला, सोमवती,‌ राम कुमारी चंद्रावती, ‌ इंद्रावती ‌ने भी भाग लिया। 

No comments :

Leave a Reply