HEADLINES


More

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 15 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा DLF की टीम ने थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गौरव वासी ग्रीनफिल्ड, फरीदाबाद द्वारा थाना सराय ख्वाजा में मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत दी गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपी निलेश निवासी सिमडेगा, रांची (झारखंड), हाल निवासी मवई, फरीदाबाद को धीरज नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट तथा वाहन चोरी का एक-एक मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


No comments :

Leave a Reply