//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: साइबर ठगों द्वारा लोगों को नए-नए तरीकों से ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। साइबर थाना एनआईटी में एक युवक के पास फोन कर गलती से 300 रुपये भेजने का झांसा देकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने युवक के बैंक खातों से कुल 63,500 रुपये निकाल लिये। साइबर थाना NIT की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए खाताधारक शिवांश वासी शारदा नगर, लखनऊ, उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 07 अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। जिसने अपना नाम राजेश कुमार, दिल्ली निवासी बताया और कहा कि शिकायतकर्ता के खाता में गलती से 300 रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। इसके बाद उसने ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेजा, जिसे तुरंत डिलीट कर दिया गया जिसके कुछ समय बाद उसका फोन हैक हो गया और कुछ समय बाद जब उसने अपने फोन में पेमेंट हिस्ट्री चेक की तो पता चला कि उसके बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 63,500 रुपये निकाल लिए गये हैं। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह खाताधारक है और BCA की पढाई कर रहा है। उसके खाता में ठगी के 13,500/-रू आये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :