//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: सेक्टर 7 स्थित एक क्लीनिक से एसी की आउटडोर यूनिट चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक आरोपी राहुल निवासी गांव जसराऊ, जिला मैनपुरी (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-10, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई आउटडोर यूनिट बेचकर प्राप्त रकम में से 15,000 रुपये बरामद किए हैं। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जयकुमार वासी सेक्टर-8 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका सेक्टर-7 में क्लिनिक है, जहां से 10 अक्टूबर की रात को कोई नामानूम व्यक्ति एसी का ऑउटडोर युनिट चोरी कर ले गया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

No comments :