HEADLINES


More

फरीदाबाद में करवाचौथ पर पति ने तेजाब पिया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 29 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में पत्नी के झगड़े से परेशान पति ने करवाचौथ के दिन घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

व्यक्ति पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। वीरवार सुबह घर लौटने के बाद भी पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बना हुआ था। उधर, परिवार के मुताबिक, दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते बहू अपने मायके अमृतसर में रह रही थी।

तेजाब पीने वाले व्यक्ती की पहचान नेहरू कॉलोनी निवासी अमरजीत (36) के रूप में हुई है। वो राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी सुमन (30) निजी कंपनी में नौकरी करती है।

परिजनों के अनुसार, अमरजीत पांच दिन पहले घर से चला गया था। उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर भी परिजन परेशान थे।


भाई सुरेश के मुताबिक, अमरजीत वीरवार सुबह घर लौट आया। उसे देखकर परिवार को उम्मीद थी कि हालात सामान्य हो जाएंगे, लेकिन पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बना रहा। इसी दौरान अमरजीत ने घर में रखा तेजाब पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसका पता चला।

No comments :

Leave a Reply