HEADLINES


More

SIR में नए वोटरों के 4.49 लाख आवेदन आए: हरियाणा में 44.92 लाख मतदाताओं को नोटिस

Posted by : pramod goyal on : Friday, 30 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नाम जुड़वाने, हटवाने और त्रुटियां ठीक करवाने के लिए लाखों आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को अब तक नाम जुड़वाने के लिए 4 लाख 49 हजार 813 फॉर्म-6 आवेदन मिले हैं। वहीं, नाम हटवाने और आपत्तियों के लिए 1 लाख 57 हजार 673 फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में संशोधन के लिए 3 लाख 78 हजार 094 फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास के अनुसार, पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मिलान नहीं होने और विसंगतियां मिलने पर 44 लाख 92 हजार 696 मतदाताओं को दस्तावेज जमा करवाने के नोटिस जारी किए गए थे।

28 अक्टूबर तक आवेदनों और नोटिसों का निपटान किया जाना था, लेकिन तय समय तक कई आवेदन और नोटिस लंबित थे। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने नोटिस, दावे और आपत्तियों के निपटान की समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया है।

No comments :

Leave a Reply