HEADLINES


More

क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 29 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 29 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गौरव वासी गांव सिकरोना से


क्टर-58 फरीदाबाद के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सिकरोना सेक्टर-58 फरीदाबाद के रहने वाले गौरव के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने  गौरव को दुर्गा बिल्डर नया पल्ला पुल के पास से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना पल्ला में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी  की पुरानी रंजिश चली आ रही है, जिसके लिए वह देसी कट्टा अलीगढ, उ.प्र. से 5000 रुपये में लेकर आया था। आरोपी मैकेनिक का काम करता हैं। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply