//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। फरीदाबाद के भांकरी गांव में कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा।
सैनिक कॉलोनी, अचीवर्स सोसायटी और भांकरी गांव के सैकड़ों लोग फरीदाबाद गुरुग्राम रोड के किनारे धरने पर बैठे रहे।
जबकि शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन और नगर निगम ने लोगों को हटाने के लिए भरकस प्रयास किए थे।
कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। जिनको देर रात छोड़ दिया गया। छोड़े गए लोग दोबारा से धरना स्थल पर आ डटे।
पूर्व पार्षद राकेश भड़ाना ने कहा कि अगर अभी भांकरी गांव की जमीन को कूड़ा मुक्त कराने का प्रयास नहीं किया तो इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। क्योंकि निगम इसको भी बंधवाड़ी बनाकर छोड़ेगा।
तीन करोड़ के मकान लिए
निगम के पास निस्तारण को लेकर कोई समाधान नहीं है। वह केवल जमीनों का कूड़े से पाटे जा रहा है। सैनिक कॉलोनी के रहने वाले मूलचंद शर्मा ने कहा कि सैनिक कॉलोनी यहां से केवल एक किलोमीटर दूर है। वहां पर लोगों ने दो से तीन करोड़ के मकान लिए है।

No comments :