HEADLINES


More

एक सप्ताह में फरीदाबाद पुलिस ने 46 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, ₹30,82,999 बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 18 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीमों ने 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच एक सप्ताह के दौरान प्रभावी कार्रवाई करते हुए 46 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपितों से ₹30,82,999 की राशि बरामद की गई है, जबकि साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ₹14,83,131 की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराई गई है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों साइबर थानों की टीमों ने कुल 11 मामलों में 46 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर थाना एनआईटी के 02 मामले, साइबर थाना सेंट्रल के 06 व साइबर थाना बल्लभगढ के 03 मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त साइबर पुलिस टीमों द्वारा 404 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। यह कार्रवाई 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों में विक्रांत बाबर, नवीन कुमार, तनवीर अहमद, आसिफ हुसैन, सौरभ गुप्ता, हरिन्श, होटम त्यागी, जगमीत, ओमप्रकाश, खुशाल, अतुल कुमार, गोपाल, अदनान खान, अजय ज्ञानदेव, तन्मय, पंकज, मयंक, अनिल कुमार, दीपक, सुनील, मो. रिजवान, सैयद जैदअली, काजी मकसूद अहमद, त्रिवेदी, धवल, अंशुल, अजीजुल शेख, हेमंत, अविनाश, नासिर, जयार्वन सर्यकांत, रिजमान रफिक, तरूण, सुखबीर, मो. इरशाद, मो. बिलाल, नरेन्द्र मनेरिया, यश, मो. इमरान, आयुष शर्मा, शिवांश, आदित्य, साजन, प्रवेश, पियुष, विकाश व भीम शर्मा का नाम शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी बैंकिंग अथवा अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ओटीपी न बताएं। बैंक अथवा कोई भी अधिकृत संस्था फोन पर ग्राहकों से उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगती।

साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को बिना देरी किए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके अलावा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है।

No comments :

Leave a Reply