//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। महिला के साथ टेलीग्राम टास्क के नाम पर 27,800 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने गोपाल वासी कानपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT फरीदाबाद वासी एक महिला ने थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने उसे टेलीग्राम टास्क बारे जॉब ऑफर किया है। जिसके बाद उसने प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में कुल 27,800 रुपये निवेश किये। परन्तु कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि वह खाताधारक है, जिसने अपना खाता ठगो को दिया था। खाता में ठगी के 27,800 रुपये आये थे। वह बी.एस.सी पास है व ठेकेदारी का काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :