HEADLINES


More

रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करने के नाम पर 22,500 रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 3 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करने के नाम पर 22,500 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने जमशेद वासी डीग राजस्थान को गिरफ्तार किया है। वह खाताधारक है जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-21A निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह भांकरी गांव में एक रेस्टोंरेंट चलाता है। 25 जुलाई को उसके फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने 4-5 सब्जिया व 35-40 रोटी का ऑर्डर दिया था। फिर 1500 रुपये की पैमेंट की जगह 15,000 रुपये का फ्रांड टेक्सट मेसेज भेजा और कहा कि गलती से 1500 की जगह 15,000 रुपये भेज दिए है खाने के पैसे काटकर बाकी पैसे वापस भेज दो जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कथित व्यक्ति के पास 13,500 रुपये भेज दिए इस तरह कथित व्यक्ति ने 2 बार में शिकायतकर्ता से कुल 22,500 रुपये की ठगी कर ली। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। उसके खाता में ठगी के 22,500 रुपये आये थे। वह खेतीबाडी का काम करता है।

No comments :

Leave a Reply