//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर कार्रवाई के चलते क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने 52 पव्वा अवैध देसी व 40 पव्वा अग्रेजी शराब बरामद, जवाहर कालोनी निवासी मानव को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 02 अक्टूबर 2026 को क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम क्षेत्र में गश्त एवं धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि जवाहर कालोनी फरीदाबाद में एक व्यक्ति बिना किसी वैध लाइसेंस अथवा परमिट के अवैध रूप से नाले के पास शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड कर नियमानुसार कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर मानव को काबू किया। तलाशी के दौरान मौका से 52 पव्वा अवैध देसी व 40 पव्वा अग्रेजी शराब बरामद हुए। शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर थाना सारन में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त कर लिया है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य किसी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

No comments :