HEADLINES


More

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकाली जाएगी 1 नवम्बर को भव्य पदयात्रा : कृष्णपाल गुर्जर

Posted by : pramod goyal on : Monday, 26 October 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 26 अक्टूबर।  केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि चुनावों में लगातार मिल रही हार से कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस और विपक्ष जिस तरह देश में अराजकता का माहौल बनाकर सत्ता परिवर्तन करना चाहता है, उसमें वह कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि तरक्की करता हुआ भारत कुछ विदेशी शक्तियों को पसंद नहीं आ रहा है। ऐसी ताकतें भारत को अस्थिर करना चाहती हैं और कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल बनाकर अपने राजनीतिक मंसूबों को पूरा करना चाहती है, लेकिन देश की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी।

श्री गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे अधिक दुहाई देने वाली कांग्रेस का इतिहास आपातकाल लगाने, सिखों के नरसंहार और विभिन्न राज्यों में चुनी हुई सरका


रों को बर्खास्त करने जैसी घटनाओं से भरा हुआ है। आज वही कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की बात कर रही है, जबकि उसका अपना इतिहास लोकतंत्र की हत्या का गवाह रहा है। 

श्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा का बढ़ता जनाधार इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में है और जनता का विश्वास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के साथ है। भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जिन 9 राज्यों में वर्षों तक कांग्रेस और विपक्षी दलों की सरकारें रहीं, वहां भी जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता यह स्पष्ट करती है कि देश की जनता विपक्ष की अराजकता की राजनीति के बजाय विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही है।

भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद जिला कार्यालय अटल कमल पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में  फरीदाबाद जिले और फरीदाबाद महानगर जिले की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश सह संयोजक चुनाव आयोग संपर्क विभाग और इस पदयात्रा के प्रभारी बिजेंद्र दलाल, भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला अध्यक्ष फरीदाबाद महानगर सोहनपाल सिंह,  पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा,  विधायक बडखल धनेश अदलखा, विधायक एनआईटी सतीश फागना, पूर्व शिक्षामंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, महानगर के जिला प्रभारी कमल यादव,  जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, कविंद्र चौधरी, अनुराग गर्ग, पार्षद गण सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आगामी 1 नवंबर को फरीदाबाद में होने वाली पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,  जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदयात्रा में गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा से 20000 से ज्यादा लोग पहुंचेगें। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा 1 नवम्बर को सुबह 10 बजे BK चौक एन.आई.टी से हार्डवेयर चौक तक आयोजित की जाएगी। 

 

श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के नेता हाथ में संविधान रखते हैं, लेकिन उनके दिल में संविधान के प्रति सम्मान नहीं है। देश संविधान से चलेगा, अराजकता से नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को योजनाबद्ध तरीके से बरगलाकर देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे देश की जनता भली-भांति समझती है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी भाषा की गरिमा खो चुके हैं, उस पार्टी और उसके नेताओं को जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। ये राजा हैं और इनको प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और देश की जनता में उनका बढ़ता विश्वास बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

 श्री गुर्जर ने आगे कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता में अविश्वास और भ्रम का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एक आवश्यक प्रक्रिया है, जिससे पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने और सूची को पारदर्शी एवं शुद्ध बनाने में मदद मिलती है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान, निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया और जनता का विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। विपक्ष SIR को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहा है । 

 

 बैठक में जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भडाना, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, सीमा भारद्वाज, हरेन्द्र भडाना, मुकेश शर्मा, मान सिंह, लख्मी चन्द भारद्वाज, सुनीता बघेल, स्वराज भाटी, जिला सचिव पुनीता झा,  गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, अनुराधा डिगवाल, किरण बाला, मनोज बालियान, लाज़र रंजीत सेन, पार्षद अजय बैसला, अनिल नागर, संजीव कुमार, मनोज वशिष्ठ, राजेश डागर, मुकेश डागर, संगीता भरद्वाज गायत्री देवी, किरण बाला, सोहनवीर, राकेश लोहिया, संगीता भाटिया, बबिता भडाना, नरेश नम्बरदार, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रवीण चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, जगविंद्र फोगाट,ममता राघव,कार्तिक वशिष्ठ, राहुल रात्रा, नीरज मित्तल, मंडल अध्यक्ष सहित अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply