HEADLINES


More

खड़गे के बयान पर पर मनोहर लाल बोले- व्यक्तिगत टिप्पणी करना घिनौनी राजनीति

Posted by : pramod goyal on : Monday, 26 October 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद सूरजकुंड में आयोजित चार दिवसीय दिवाली मेले के समापन समारोह में सोमवार को केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं 1 नवंबर को कांग्रेस के होने वाले प्रदर्शन पर कहा कि दिवाली के समय व्यापारियों का नुकसान नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री के पिता को लेकर खड़गे की टिप्पणी पर मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस को व्यक्तिगत सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए। किसी के परिवार को राजनीति में घसीटना घिनौना काम है। कांग्रेस को इस पर शर्मिंदगी जताते हुए खेद प्रकट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी राजनीति की परंपरा नहीं रही है और समाज को भी ऐसे व्यवहार पर अपना जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस के 1 नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करने के ऐलान पर मनोहर लाल ने कहा कि बिना मुद्दे के धरने और इस्तीफे की मांग करना उचित नहीं है। दिवाली के समय व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते हैं और उनका कारोबार इस त्योहार पर निर्भर करता है। ऐसे में प्रदर्शन से व्यापारियों को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मौके पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं देगी और कांग्रेस को भी ऐसा कार्यक्रम नहीं करना चाहिए। यदि प्रदर्शन होता है तो इसका नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ेगा।


No comments :

Leave a Reply