//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 26 अक्टूबर - इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के सैकड़ो वर्कर भाग लेंगे। यह जानकारी पार्टी के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारी के सिलसिले में ब्रांचों की मीटिंग की जा रही है। आज ओल्ड ब्रांच की मीटिंग बसेलुवा कॉलोनी स्थित पार्टी ऑफिस में हुई। इसकी अध्यक्षता विजय झा ने की।
बैठक में रैली में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए पर्चे वितरण करने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में बोलते हुए ब्रांच सेक्रेटरी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ने मत पत्रों में विशेष पुनिरीक्षण करने के नाम पर अब तक करोड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए हैं। उन्हें वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। भाजपा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है। इससे पुष्टि होती है। कि ज्ञानेश कुमार दोषी है।एस आई आर को किसने लागू किया। जैसा कि हमें बहुत संघर्षों के बाद वोट देने का अधिकार मिला है। देश के संविधान की धारा 356 इस अधिकार की गारंटी देता है। यह गैर बराबरी के समाज में समानता का एहसास कराता है। देश के गरीब, अमीर चाहे वह किसी भी धर्म के हों एक साथ वोट देने के लिए लाइन में खड़े हो सकते हैं। अब सरकार पीढ़ियों से इस देश में रहने वाले लोगों से अपनी नागरिकता साबित खाने करने के लिए कह रही है। अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों का वोट काट दिया है। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं ।जिनके पास पर्याप्त दस्तावेज हैं। अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों के बड़ी संख्या में काटे गए हैं। एस आई आर का मकसद घुसपैठियों का पता लगाना नहीं है। यह चुनाव में हेरा फेरी करने की कोशिश है। किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है। तो उसे संदेह की दृष्टि देखा जाएगा ।और भविष्य में उसे मिलने वाली सुविधाओं से भी वंचित किया जाएगा। सरकार की इस नीति से आम जनता में भारी रोष व्याप्त है। बैठक में एसके थॉमस, मानिक राम, विजय,झा, वीरेंद्र पाल ने भाग लिया।

No comments :