HEADLINES


More

अरावली डंपिंग यार्ड का विरोध, फरीदाबाद में निकाय मंत्री विपुल गोयल से मिले ग्रामीण

Posted by : pramod goyal on : Monday, 26 October 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद अरावली क्षेत्र में गांव भांखरी के पास बनाए जा रहे डंपिंग यार्ड को लेकर विरोध तेज हो गया है। सोमवार को सैनिक कॉलोनी के निवासियों और भांखरी गांव के ग्रामीणों ने सेक्टर-16 पहुंचकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात की। लोगों ने मंत्री के सामने अपनी समस्या रखते हुए डंपिंग यार्ड को दूसरी जगह स्थानांतरित कराने की मांग की।

उनका कहना है कि अरावली की पहाड़ियों में कचरा डालने से फरीदाबाद के पर्यावरण और आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि अरावली क्षेत्र फरीदाबाद के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां बड़ी मात्रा में कचरा डाले जाने से पहाड़ियों की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण को नुकसान पहुंच सकता है। लोगों को आशंका है कि कचरे से निकलने वाली दुर्गंध, गंदा पानी और प्रदूषण आसपास की आबादी के लिए परेशानी पैदा करेंगे।

उन्होंने कहा कि सैनिक कॉलोनी सहित आसपास के रिहायशी क्षेत्रों के लोग इस समस्या से प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए डंपिंग यार्ड बनाने के फैसले पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए।


No comments :

Leave a Reply