//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले के पल्ला की गणपति कॉलोनी में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रही निर्माणाधीन मस्जिद को जेसीबी की मदद से गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर निगम की कार्रवाई रोकने का प्रयास किया।
पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिलाओं को पीछे किया और इसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई पूरी की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों और स्थानीय महिलाओं के बीच हुई धक्का-मुक्की का वीडियो भी सामने आया है।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, गणपति कॉलोनी में मस्जिद का निर्माण बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर किया जा रहा था। निर्माण के लिए नगर निगम से नक्शा पास नहीं कराया गया था। निगम अधिकारियों का कहना है कि निर्माण का अधिकांश काम पूरा हो चुका था और केवल लेंटर डालने का काम बाकी था। इससे पहले निगम की ओर से नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी गई थी।

No comments :