//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: थाना सेंट्रल क्षेत्र में ऑटो में सवार महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी मोनू निवासी गांव जहांगीर वास, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 18 सितंबर 2026 को सेक्टर-87 फरीदाबाद निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेबल डाउनटाउन मॉल, सेक्टर-12 से ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थी। रास्ते में ऑटो चालक ने एक अन्य व्यक्ति को ऑटो में बैठा लिया। महिला द्वारा आपत्ति करने पर ऑटो चालक के साथ उसकी बहस हो गई। इसी दौरान ऑटो में सवार आरोपी ने मौका पाकर महिला का मंगलसूत्र तोड़ लिया।
पूछताछ में सामने आया कि जब ऑटो वाला महिला को लेकर जा रहा था तो आरोपित रास्ते में मिल गया जिसने ऑटो वाले को ज्यादा किराया देने को कहा तो महिला की आरोपित को ऑटो में बैठाने को लेकर ऑटो वाले के साथ बहस हो गई और इसी दौरान आरोपित ने महिला का मगलसुत्र तोड लिया। आगामी पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नशा करने का आदी है नशापुर्ती के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :