HEADLINES


More

महिला का पर्स व मोबाइल छीनने के मामले में अपराध शाखा बॉर्डर ने दो आरोपित किए गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 20 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा स्नैचिंग की वारदातों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने सब्जी मंडी, मंगल बाजार, दुर्गा बिल्डर, इस्माइलपुर में महिला से पर्स व मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. सयैद व मो. मंजर निवासी एकता विहार, जैतपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नवीन नगर चौकी में महिला की शिकायत पर पर्स छीनने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 17 मार्च 2026 को शाम करीब 7 बजे वह सब्जी मंडी, मंगल बाजार, दुर्गा बिल्डर, इस्माइलपुर गई थी। सब्जी खरीदते समय एक अज्ञात युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया था। पर्स में मोबाइल फोन व नकदी थी। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सयैद ने मंडी में महिला से मोबाइल फोन छीना था। इसके बाद उसने छीना हुआ मोबाइल अपने साले मंजर को दे दिया, जो उसका प्रयोग कर रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर छीना हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply