//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: सेक्टर-85 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के घर से चले जाने की शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना खेड़ीपुल पुलिस टीम ने युवती को 16 सितंबर को गाजियाबाद से सकुशल बरामद किया लिया था।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार युवती की पूछताछ में सामने आया कि अर्जुन निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद पीड़िता की फोटो/वीडियो उसके परिवार के पास भेजने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था तथा पैसे की मांग भी करता था। डर के कारण युवती ने अलग- अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से आरोपित को करीब 1.5 लाख रुपये भी भेजे थे।
उन्होंने आगे बताया कि थाना खेड़ीपुल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित अर्जुन निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :