HEADLINES


More

अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में जिला बार ने लिया न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 23 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद के अधिवक्ता विशाल अडलक्खा के साथ थाना एसजीएम नगर पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार एवं अपमान के मामले को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। मामले के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार से आगामी निर्देश तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।


अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता विशाल अडलक्खा के साथ कथित दुर्व्यवहार और उन्हें पूरी

रात पुलिस हिरासत में रखे जाने के मामले को लेकर बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत एवं कार्रवाई की मांग किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण बार को यह कदम उठाना पड़ा।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान बॉबी रावत ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा होना आवश्यक है।

बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव अत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अपने सदस्य अधिवक्ता के साथ खड़ी है और मामले में उचित कार्रवाई की अपेक्षा है।
   पूर्व बार प्रधान एवं पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता कुणाल कांत शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिवक्ता के साथ पुलिस स्तर पर अनुचित व्यवहार होता है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
  अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” और “बार एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए तथा मामले में कड़ा विरोध दर्ज कराया। बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य से विरत रहने तथा न्यायिक अधिकारियों से सहयोग की अपील की है। इस मौके पर पूर्व बार प्रधान केपी तेवतिया, अधिवक्ता ओम दत्त शर्मा, अनिल कुमार, अजीत डागर, सिकंदर शर्मा, कुणाल शर्मा, कुणाल कांत शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, देवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply