//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: जुआ खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते 22 सितम्बर को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने गांव दयालपुर के खेतो में बनें घर में जुआ खेल रहे 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 2,18,500/-रूपये जुआ की राशी बरामद की गई है।
क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को सूचना मिली कि दयालपुर के खेतों में बने नरेन्द्र के घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। जिस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने जुआ खेलते 14 आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राकेश, संजीव कुमार, सौरव, मोहित, नरेन्द्र, बीर सिंह वासी गांव दयालपुर, फरीदाबाद, बिट्टु गांव फतेहपुर बिल्लोच, तरुण गोयल उर्फ तन्नु वासी आदर्श नगर, अजय वासी न्यु बसेलवा कॉलोनी, जगपाल वासी गांव मच्छगर, शोभाराम वासी गांव छायंसा, फरीदाबाद, संदीप वासी बडराम जिला पलवल, साबीर वासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला पलवल व राजेन्द्र वासी गांव नहरवाली के रूप में हुई है तथा उनसे जुआ की 2,18,500/-रू जुआ की राशी बरामद की गई है।
जिनके विरुद्ध थाना सदर बल्लभगढ में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

No comments :