//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 22 सितंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान निखिल वासी AC
नगर फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि AC नगर फरीदाबाद के रहने वाले निखिल के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने निखिल को सेक्टर-8 AC नगर रेलवे फाटक फरीदाबाद के पास से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-08 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा को आगरा उत्तर प्रदेश से 4000 रुपये में लेकर आया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :