//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: थाना खेड़ी पुल क्षेत्र के अंतर्गत हनुमान नगर, भारत कॉलोनी में एक मोटरसाइकिल को आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है वहीं सोरभ उर्फ मोनु वासी भारत कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 18 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे हनुमान नगर, भारत कॉलोनी निवासी हरीशंकर शर्मा की मोटरसाइकिल में दो युवकों द्वारा आग लगा दी गई। शोर सुनकर पीड़ित व उसका परिवार बाहर आया तो दोनों युवक मौके से भाग गये। उसकी शिकायत पर थाना खेडीपुल में संबंधित धाऱाओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित भारत कॉलोनी में बैठ कर शराब का सेवन कर रहे थे और जब वो घर की तरफ लौट रहे थे तो उन्होंने रास्त में घर के बाहर खडी शिकायतकर्ता की मोटरसाईकिल में आग लगा दी। अपरचारी बालक को बाल सुधारगृह छोडा गया है वहीं आरोपित सोरभ को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :