//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद एवं FSSPC Cooperative Society बल्लभगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 19 सितम्बर 2026 को गुप्त कृत्रिम औषधि निर्माण प्रयोगशालाओं की पहचान एवं संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्कता को लेकर ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया।
पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश मोहन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य फील्ड एवं गश्ती दल को संदिग्ध परिसरों तथा संभावित अवैध सिंथेटिक ड्रग निर्माण गतिविधियों के संकेतों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने उपस्थित कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, समय पर सूचना देने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान संदिग्ध परिसरों में अत्यधिक गोपनीयता, असामान्य सुरक्षा व्यवस्था, तेज रासायनिक गंध, असामान्य वेंटिलेशन, संदिग्ध रसायनों एवं प्रयोगशाला उपकरणों की मौजूदगी, असामान्य बिजली खपत, बिना लेबल वाले कंटेनरों की डिलीवरी तथा संदिग्ध आवागमन जैसे संभावित संकेतों के प्रति सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया।
FSSPC Cooperative Society के पदाधिकारियों ने भी साझा किए विचार
कार्यक्रम में सुनील शर्मा, अध्यक्ष एवं राकेश जोशी, महासचिव, FSSPC Cooperative Society ने भी संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्कता एवं नशीले पदार्थों के अवैध निर्माण और तस्करी के विरुद्ध जागरूकता को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि संदिग्ध परिसर या गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्वयं जांच या परिसर में प्रवेश न करें तथा किसी संदिग्ध रासायनिक पदार्थ को बिना उचित सुरक्षा एवं प्रशिक्षण के न छुएं। ऐसी सूचना निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने पर्यवेक्षक अधिकारी को गोपनीय रूप से दें, ताकि सक्षम अधिकारियों द्वारा आवश्यक सत्यापन एवं कार्रवाई की जा सके।

No comments :