HEADLINES


More

निगम कर्मचारियों ने कृष्णपाल गुर्जर के आवास पर किया विरोध प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 6 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,6 सितंबर


नगर निगम कर्मचारियों ने हड़ताल के 32वें दिन सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करवाते हुए केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास पर किया विरोध प्रदर्शन कर्मचारियों की मांगो का दिया ज्ञापन जलाये एस्मा कानून के आदेश केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर जल्द समाधान करने का दिया आश्वासन


निगम कर्मचारियों ने आज हड़ताल के 32 वें दिन सेक्टर 28 चौक से चलकर मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवास पर हजारों की संख्या में एकत्रित होकर किया विरोध प्रदर्शन



आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान दलीप बोहोत ने कि एवं संचालन  महेन्द्र कुड़िया ने किया
आज के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य के उप महासचिव सुनील चिंडालिया, अनूप चिंडालिया दलीप बोहोत, अनिल चिंडालिया,  ने

 हरियाणा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि सरकार हमारे कर्मचारियों पर fir दर्ज करवा रही और एस्मा कानून लागू कर कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की धमकी दे रही

 हरियाणा का पालिका परिषद निगमों का कर्मचारी सरकार की किसी भी धमकी से नहीं डरेगा जब तक सरकार इस हड़ताल का बैठकर समाधान नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी है इस हड़ताल का हल संवाद है दमन नहीं एक तरफ सरकार हड़ताल खत्म करने का झूठा बयान जारी कर रही दूसरी तरफ गरीब बेबस सफाई कर्मचारीयो पर पुलिसिया कार्यवाही कर रही और अग्निशमन के कर्मचारियों को सस्पेंड और बर्खास्त करने का काम कर रही है नेताओं ने कर्मचारियों से आंदोलन तेज करने की अपील की

सरकार कान खोल कर सुन ले हरियाणा का हड़ताली कर्मचारी अब करो या मरो की स्थिति में है सरकार चाहे कोई भी हथकंडा अपना ले अब हम पीछे नहीं हटेंगे  यह न्याय की लड़ाई है जिससे हम लड़ेंगे और जीतेंगे

आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, सचिव कामरेड वीरेन्द्र डंगवाल राज्य उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य सचिव अनूप चिंडालिया कमला राज्य उपाध्यक्ष , राज्य सचिव अजय शास्त्री जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया  जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल,   राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी
रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन  सौरभ श्रीवास्तव सचिव प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह  नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया  श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया  राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल, महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना फूलवती विनीता आदि उपस्थित रहे

No comments :

Leave a Reply