HEADLINES


More

चोरी की एक मोटरसाइकील व स्कूटी बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 6 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाएं लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकील व एक स्कूटी बरामद बरामद की हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना खेडीपुल क्षेत्र में 9 अगस्त को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सलमुदिन उर्फ चिमा निवासी गांव सोफता पलवल  को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं थाना आर्दश नगर के एक स्कूटी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच की टीम ने आरोपी विकास वासी सुभाष कोलानी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपित के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई 

दोनों आरोपितों को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


No comments :

Leave a Reply