//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर एक व्यक्ति से टेलीग्राम टास्क में निवेश के नाम पर 1,70,000 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने दिनेश(23) वासी अजमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जवाहर कालोनी फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को वह एक व्हॉट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप में जुडा जहा उसे टास्क दिये जाने लगे जिन्हें पुरा करने के बाद उसे पैसे मिलते थे, फिर ठगो द्वारा उसे प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में निवेश करने बारे कहा गया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए ठगो के पास कुल 1,70,000 रुपये भेज दिए जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला, जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनेश के पास खाता का एक्सेस था, जिस खाता में ठगी के 75,000 रुपये आये थे। आरोपी ठगो द्वारा बताए खातो में पेसे ट्रांसफर कर देता था। आरोपी बी.एससी पास है, जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :